वॉइस ऑफ़ झाबुआ-(डेस्क)
रायपुरिया – लगातार जारी बारिश से अब नदी पर बने पुलिया धीरे-धीरे दम तोड़ रहे हैं, रायपुरिया के समीप सागड़िया रोड पर स्थित नदी पर बने पुलिया पर तेज बहाव के चलते पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया है…जिस वजह से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो चुका है। गौरतलब है कि पिछले कई घंटे से क्षेत्र में बारिश जारी थी जिसके चलते नदी में काफी तेज बहाव है, तेज बहाव के चलते पुलिया से ऊपर होकर पानी गुजर रहा था और इस बीच आज पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया है।