पेटलावद — नाले में बहने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी अनुसार पेटलावद के तारखेड़ी गांव में घटना हुई है। मृतक महिला का नाम रंभाबाई गवली बताया जा रहा है। बारिश की वजह से नाले का पानी घर के पास पहुंच गया था ऐसे में महिला का पैर फिसलने से महिला पानी मे जा गिरी ओर करीब 500 मीटर दूर मिली, इलाज के लिए महिला को पेटलावद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया किंतु डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।