Homeझाबुआपेटलावदलगातार जारी बारिश से हाल-बेहाल....राहत कार्य मे जुटा प्रशासन !! एसडीएम...

लगातार जारी बारिश से हाल-बेहाल….राहत कार्य मे जुटा प्रशासन !! एसडीएम अनिल कुमार राठौर के नेतृत्व में प्रशासन मुस्तेद – एक फोन पर खुद मौके पर पहुच रहे एसडीएम —

संवाददाता@-सुनील खोड़े
————————————
पेटलावद। पिछले कई घंटों से लगातार जारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, क्षेत्र में आमजन के हाल बेहाल हो चुके हैं। कई सालों बाद बारिश ने अपना भारी रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। ऐसे में लोग काफी दहशत में है, अब तक कई घटनाएं सामने आ चुकी है, जिसमें बारिश ने तबाही का रूप ले लिया है। बारिश की तबाही के बीच प्रशासन पेटलावद क्षेत्र में पूरी मुस्तेदी के साथ कार्य कर रहा है। जहां जैसी जरूरत हो वहां तत्काल प्रशासन पहुंचकर राहत कार्य में जुटा हुआ है। पेटलावद एसडीएम अनिल कुमार राठौर के नेतृत्व में प्रशासन पूरी मुस्तेदी के साथ कार्य कर रहा है। एक फोन पर खुद एसडीएम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं। अब तक पेटलावद क्षेत्र से भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है, जिसमें बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर प्रशासन तत्काल आमजन की परेशानियों को देखते हुए राहत कार्य में जुटा हुआ है, एसडीएम अनिल कुमार राठौर के द्वारा ग्राम पंचायत असालिया में क्षमता से अधिक तालाब के भर जाने पर पानी को दूसरे रास्ते से खाली करवाने का काम किया गया, अन्यथा तालाब फूट भी सकता था। वही पेटलावद बदनावर मार्ग पर जैसे ही पेड़ गिरने की सूचना मिली वैसे ही एसडीएम तत्काल मौके पर पहुंचे एवं जेसीबी बुलवाकर तत्काल मार्ग से पेड़ को हटाने का काम करवाया गया वहीं एसडीएम द्वारा रामगढ़ मार्ग पर पेड़ गिरने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर पेड़ को हटवाया गया। एसडीएम द्वारा लगातार क्षेत्र में घूम कर आमजन की परेशानियों से सीधे जुड़कर राहत कार्य किया जा रहा है, एसडीएम ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्रशासन पूरी आपके लिए लगातार मुस्तेद है और पेटलावद क्षेत्र में कार्य कर रहा है। लेकिन आमजन भी अपनी जिम्मेदारी को समझे एवं जहां अधिक पानी हो ऐसे पुलिया पर वाहन ना निकाले और कोशिश करें कि जब तक पानी ना रुके अपने घरों से तभी निकल जब अति आवश्यक कोई कार्य हो। बेवजह घर से बाहर ना निकले। श्री राठौर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को प्रशासन की आवश्यकता है, बारिश की वजह से कोई व्यक्ति परेशान है तो तत्काल प्रशासन को इस बात की सूचना देवे प्रशासन आप तक सीधे पहुचेगा और आपकी परेशानी को दूर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!