

संवाददाता @-सुनील खोड़े
———————————–
पेटलावद। विधानसभा चुनाव को देखते हुए जय आदिवासी संगठन जयस भी इन बार चुनावी मैदान में है, चुनावी माहौल को देखते हुए 14 सितंबर यानी कल गुरुवार को जयस एक बड़े स्तर पर महा पंचायत का आयोजन करने जा रहा है जिसकी तैयारियां जोर-शोर पर चल रही है जयस इस बार मजबूती से चुनावी मैदान में है जयस से प्रकाश डामोर ने इस महापंचायत में आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस महा पंचायत को सफल बनाएं वही 10 से 15 हजार की भीड़ जुटाने का आकलन लगाया जा रहा है। जयस के शंखनाथ ने भाजपा कांग्रेस की नींदें हराम कर रखी हैं क्योंकि जमीन स्तर पर सबसे अधिक पकड़ किसी की है तो वह है जयस संगठन की हैं पर्दे के पीछे भी संगठन को सपोर्ट करने वाले कई ऐसे लोग हैं जो जयस की नैया पार लगा सकते हैं। जयस संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ हीरालाल अलावा भी इस महापंचायत में सम्मिलित होंगे और यहां पर अपने तेज तर्राट और सख्त मुद्दों के साथ यहां पर आम जनता को संबोधित करेंगे इसी के साथ और भी कहीं वक्त महापंचायत में हो सकते हैं शामिल जयस का लगातार प्रचार प्रसार जारी है और कार्यकर्ता जमीन स्तर पर कार्य कर रहे हैं गांव खेड़े घर टापरे टापरे तक जयस की मजबूत पकड़ डगमगा सकती है भाजपा कांग्रेस का सिंहासन..