Homeअलीराजपुरजोबटपुलिस थाना नानपुर द्वारा अवैध गौवंश परिवहन करने वालो के विरुद्ध की...

पुलिस थाना नानपुर द्वारा अवैध गौवंश परिवहन करने वालो के विरुद्ध की गई बडी कार्य़वाही । जिले में बड़े पैमाने पर हो रहा है तस्करी का कार्य क्या पुलिस प्रशासन कसेगा नकेल इन तस्करों पर ?

जोबट। पुलिस अधीक्षक जिला अलीराजपुर राजेश व्यास द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब ,गौवंश ,अवैध हथियार एवं अन्य अवैध गतिविधियो को रोकने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । दिनांक को 11.09.2023 की मध्य रात्री मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि कुक्षी तरफ से एक महिन्द्रा बोलेरो पीकअप अवैध रुप से केडे (गौवंश) भरकर आ रही है जो महाराष्ट्र तरफ कटने के लिये ले जा रहे है । सूचना की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सखाराम सेंगर व एस.डी.ओ.पी. जोबट नीरज नामदेव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नेपालसिह चौहान व्दारा एक टीम स.उ.नि. नरसिंह सेन्चा, सउनि बाबुलाल गेहलोत, सउनि शांतीलाल उपाध्याय, आर. भारत आर. मनीष ,आर. रघुवन के गठित कर थाना के सामने नाकाबंदी कर वाहन चैकिंग की गई । नाकाबंदी के दौरान कुक्षी तरफ से एक पीकअप वाहन आया जो पुलिस चैकिंग को देखकर अपने वाहन को भगाने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस टीम व्दारा घेराबंदी कर पकडा जिसे चैक करते उक्त पीकअप वाहन मे ठुँस ठुँस कर अवैध केडे(गौवंश) कुल 11 नग भरे हुये थे जो म.प्र. गोवंश अधिनियम का उल्लंघन करना पाया गया पीकअप वाहन व 11 गोवंश केडे आरोपी चालाक के कब्जे से जप्त किया गया बाद चालान व उसके एक साथी के विरुध्द थाना नानपुर पर अप. क्र. 328/23 धारा 4,6,9 म.प्र. गौवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004, 6/11 म.प्र. पशु परिरक्षण अधिनियम 1969 तथा धारा 11(घ) पशु क्रुरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है तथा गिरफ्तारशुदा आरोपीयो को न्यायालय अलीराजपुर पेश किया गया तथा केडो का मेडीकल परीक्षण कर अस्थाई सुपुर्दगीनामे पर गौ-शाला नानपुर मे पहुचाया जाये।

जिले में तस्करों का इस कदर बोल बाला है कि आये दिन पशु तस्करी की जाती है अलीराजपुर जिले से होते हुए तस्कर बेखोफ निकलते है जब कि विभिन्न थानों के सामने से ही यह अवैध पशु तस्कर निकलते है जिन्हें पुलिस प्रशासन का कोई खोफ नही रहता है अलीराजपुर जिला गुजरात सिमा से जुड़ा हुआ है जहाँ अवैध धंधों का बोल बाला है
पहले भी जोबट में पहले भी अवैध पशु तस्करों को पकड़ा गया था जिसके बाद भी तस्करी नही रुख पा रही अभी तक जोबट में 3 से 4 बार पशु क्रूरता के मामले आये है जानकारी मुताबिक जिन वाहनों को जोबट पुलिस ने पकड़ा था वह गुजरात व महाराष्ट्र पासिंग वाहन रहते है व गुजरात की ओर से चेकिंग होते हुए भी मध्यप्रदेश में प्रवेश कर बेखोफ पशु तस्करी करते है क्या पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर जिले की राज्य सिमा चेकिंग व्यवस्था को सुधरेंगे या फिर वही जो चलता आरहा है वही चलता रहेगा ?

थाना क्षैत्र मे हो रही अवैध गतिविधियो को संचालित करने वालो के विरुध्द नानपुर पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!