Homeझाबुआपेटलावदवालसिंह मेड़ा के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज नेता मैदान में.....पेटलावद विधानसभा में...

वालसिंह मेड़ा के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज नेता मैदान में…..पेटलावद विधानसभा में इस बार टिकट बदलने की उठ रही मांग – झाबुआ-अलीराजपुर के प्रभारी संजय दत्त से मिले कांग्रेस नेता.. कहा बदला जाए टिकट…क्योकि वालसिंह मेड़ा क्षेत्र के लिए हुए है विफल साबित –

 

संवाददाता @-सुनील खोड़े
————————————–
झाबुआ – विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी मध्य प्रदेश के सचिव एवं झाबुआ अलीराजपुर के प्रभारी संजय दत्त झाबुआ जिले के दौरे पर पहुंचे…और उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा सीटों को लेकर अलग-अलग बैठक कर चुनाव की तैयारीयो का एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया… वही थांदला, पेटलावद एवं झाबुआ विधानसभा में कांग्रेस से दावेदारी कर रहे नेताओं से मुलाकात की और वर्तमान स्थिति पर चर्चा की…इस दौरान प्रभारी संजय दत्त के समक्ष पेटलावद विधायक वालसिंह मेड़ा का भारी विरोध देखने को मिला… कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रभारी संजय दत्त को वालसिंह मेड़ा की विफलाओ से रूबरू करवाया… पेटलावद विधानसभा में कांग्रेस के टिकट को लेकर भारी घमासान जारी है। वालसिंह मेड़ा को टिकट न दिया जाए, जिसको लेकर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मैदान में है… जिसमें अकमाल सिंह मालू डामर, रूपसिंह डामर, श्रीमती कलावती गेहलोत, नारायण ताड़, अनिल सोलंकी एवं केमता डामोर खुलकर वालसिंह मेड़ा का विरोध कर चुके हैं। एवं इनमें में से किसी को भी टिकट मिलने पर पूरी ताकत से कांग्रेस के लिए काम करने की बात कही जा रही है, किंतु अगर वालसिंह मेड़ा को टिकट मिलता है तो यह सभी कांग्रेस के नेता एक जुट होकर एक व्यक्ति को निर्दलीय चुनाव में उतारने की मांग की जा रही हैं। सभी नेताओं का कहना है कि वालसिंह मेड़ा ने हमेशा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारी का नुकसान किया है, जहां कांग्रेस अच्छे मतों से जीत सकती थी, वहां इन्होंने चुनाव मैदान में विपक्षियों का समर्थन किया और कांग्रेस के लोगों को हराने का काम किया है। जिससे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है, कांग्रेस के झाबुआ अलीराजपुर प्रभारी संजय दत्त से जब सभी कांग्रेस नेता मिलने पहुंचे तो उनके साथ 40 से अधिक सरपंच मौजूद थे एवं 07 से अधिक जनपद सदस्य भी मौजूद थे जिन्होंने एक ही मांग रखी की पेटलावद विधानसभा में इस बार टिकट बदला जाए। वालसिंह मेड़ा को टिकट ना देते हुए इन छह लोगों में से किसी को भी टिकट देकर कांग्रेस अपना उम्मीदवार बनाए। अन्यथा यहां कांग्रेस को जितना यहां मुश्किल ही नही ना मुमकिन होगा क्योंकि जमीन स्तर पर वालसिंह मेडा की स्थिति बहुत खराब है जगह-जगह उनका विरोध देखने को मिल रहा है…!!! कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त को कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में जब कोरोना काल चल रहा था, ऐसे में चारों ओर त्राहिमाम मचा हुआ था तब करोड़ों रुपए की राशि कोरोना के नाम आई थी जिसे भी विधायक मेडा ने गोलमाल तरीके से उपयोग कर लिया और जरूरतमंद लोगों तक राहत राशि नहीं पहुंच पाई… पेटलावद नगर परिषद चुनाव में भी वालसिंह मेड़ा के नेतृत्व के कारण चुनाव परिणाम बहुत बुरे देखने को मिले थे, ऐसे में अगर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस वालसिंह मेड़ा को उम्मीदवार बनाती है तो कहीं ना कहीं विधानसभा चुनाव के परिणाम भी प्रभावित होंगे। सीधे तौर पर सभी कांग्रेस नेताओं का कहना था की वालसिंह मेड़ा को टिकट न देकर इन छह लोगों में से किसी को भी टिकट दे दिया जाए, तो सभी नेता पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में काम करेंगे… ज्ञात हो की यह सभी कांग्रेस नेता पूर्व में कमलनाथ से मिलकर भी यही बात रख चुके हैं, कमलनाथ के संज्ञान में भी वालसिंह मेडा को लेकर लगातार हो रहे विरोध की जानकारी है… लगातार पढ़ते रहिए राजनीतिक खबरें वॉइस ऑफ़ झाबुआ पर..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!