संस्था का 11वां रक्षाबंधन पर्व..
जो पूरे साल हमारी सुरक्षा के लिए अपने त्योहारों का त्याग कर देते है ऐसे पुलिस जवानों की कलाइयां सुनी ना रहे…
संवाददाता@- सुनील खोड़े
————————————-
पेटलावद। प्रतिवषानुसार इस वर्ष भी फिजिक्स कोचिंग क्लासेस पेटलावद की छात्राओं द्वारा अपना रक्षाबंधन पर्व पुलिस थाना पेटलावद में पुलिस जवानों के साथ मनाया इसी के साथ उन्होंने सुनी कलाइयों पर रक्षासूत्र बांध कर मनाया , जो पूरे साल हमारी सुरक्षा के लिए अपने त्योहारों का त्याग कर देते है ऐसे पुलिस जवानों की कलाइयां सुनी ना रहे इसी प्रण के साथ फिजिक्स कोचिंग क्लास पेटलावद प्रतिवर्ष पुलिस जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाता आया है, ये 11वा रक्षाबंधन त्योहार फिजिक्स कोचिंग क्लास पेटलावद की छात्राओं नेपुलिस जवानों के साथ मनाया है, इस अवसर पर, कोचिंग संचालक महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ युवा करियर एकेडमी के संचालक राजेश पटेल, हिंदुमहासभा जिलाध्यक्ष दीपक काग, किसान यूनियन जिला अध्यक्ष महेंद्र हामड मौजूद रहें..