Homeझाबुआपेटलावदबरवेट में स्वच्छता अभियान को मुंह चीढ़ा रहा गटर का बहता पानी...

बरवेट में स्वच्छता अभियान को मुंह चीढ़ा रहा गटर का बहता पानी पंचायत की उदासीनता बन रही बरवेट के ग्रामीणों की समस्या

बरवेट में स्वच्छता अभियान को मुंह चीढ़ा रहा गटर का बहता पानी

 

पंचायत की उदासीनता बन रही बरवेट के ग्रामीणों की समस्या

 

 

 

 

लक्की राठौड़ बरवेट

 

बरवेट से पेटलावद मार्ग पर ग्राम बरवेट में पंचायत के सामने नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्राम पंचायत बरवेट मुख्यालय के करीब गांव से होकर गुजर रहे मार्ग के किनारे नाली बंद होने से बारिश व घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गंदा पानी से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई ।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!