वॉइस ऑफ झाबुआ से सुरेश परिहार।
म. प्र. जन अभियान परिषद कार्यालय में स्नेह यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया ,उपरोक्त यात्रा में प्रणवानंद जी सरस्वती महाराज विशेष रूप से पूरी यात्रा में उपस्थित रहेंगे ,यात्रा 25 अगस्त को सारंगी आगमन होगा स्नेह यात्रा सारंगी नगर में प्रवेश करेगी , पूरे नगर में भ्रमण करते हुए नई बस्ती के रविदास मंदिर पर सभा के उपरांत समाप्त होगी, बैठक में प्रसादी व समापन तक का रूट बनाया गया , बैठक में नगर के सामाजिक कार्यकर्ता, ब्लाक समन्वयक , उपस्थित रहे।