Homeझाबुआसारंगीस्वतंत्रता दिवस  हर्स उल्लास के साथ नगर में स्वतंत्रता दिवस पर...

स्वतंत्रता दिवस  हर्स उल्लास के साथ नगर में स्वतंत्रता दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों पर ध्वज फहराया गया  पत्रकार कार्यालय पर भी ध्वज फहराया गया

स्वतंत्रता दिवस

हर्स उल्लास के साथ नगर में स्वतंत्रता दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों पर ध्वज फहराया गया

 

 

पत्रकार कार्यालय पर भी ध्वज फहराया गया

सारंगी ।

 

 

वॉइस ऑफ झाबुआ से सुरेश परिहार।

 

 

उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस पूरे नगर में मनाया गया यह दिन सभी भारतीयों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि यह हमें मौका देता है उन महान सेनानियों को याद करने का जिन्होंने हमें एक शांतिपूर्ण और खूबसूरत जीवन देने के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दे दी यह दिन देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित है आजादी हमें यूं ही नहीं मिल गई है इसके लिए एक लंबा संघर्ष किया गया हजारों लोगों ने अपना जीवन तक कुर्बान कर दिया है कई लोगों ने आजादी के आंदोलन में शामिल होने के लिए अपनी पढ़ाई अपना घर परिवार तक छोड़ दिया अनेकता में एकता ही हमारी शान है इसलिए मेरा भारत महान है

 

स्वतंत्रता दिवस पर पूरे नगर में अपने घरों पर झंडे लहराए गए शासकीय स्कूलों के बच्चों द्वारा तिरंगा हाथ में लेकर पुरे नगर मै रैली निकालते हुए पंचायत भवन

पर सरपंच श्रीमती फूनदी बाई मे डा द्वारा ध्वज फहराया गया राष्ट्रगान के बाद सरपंच ने सभी नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

 

उप तहसील कार्यालय पर नायब तहसीलदार पुलिस चौकी प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर द्वारा एवं सभी शासकीय स्कूल अर्ध शासकीय स्कूलों में ध्वज फहराया गया

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ठाकुर हनुमत सिंह राठौर डाबड़ी, द्वारा ध्वज फहराया गया इस अवसर पर कांग्रेश के सभी ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे

*भाजपा कार्यालय पर मंडल* भाजपा सारंगी मण्डल अध्यक्ष सुखराम मोरी द्वारा भाजपा कार्यालय पर ध्वजा फहराया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी, भाजपा परमानंद पाटीदार, बाबुलाल पाटीदार, पवन गुर्जर, रजनीश पाटीदार, केलाश कटारा दिलीप डोडीयार,कवरलाल आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पत्रकार कार्यालय पर पत्रकार संघ के नगर अध्यक्ष संजय उपाध्याय द्वारा अपने पत्रकार साथियों के साथ ध्वज फहराया

इस अवसर पर पत्रकार हर्षवर्धन सिंह राठौर , राकेश बंबोरी, सुरेश परिहार, जीवन राठौड, राहुल अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रजापत उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!