Homeझाबुआपेटलावदहाल ही बना नवीन माध्यमिक विद्यालय भवन होने लगा जर्जर। ...

हाल ही बना नवीन माध्यमिक विद्यालय भवन होने लगा जर्जर।  छात्र-छात्राएं दहशत में कर रहे पढ़ाई।  

हाल ही बना नवीन माध्यमिक विद्यालय भवन होने लगा जर्जर।

 छात्र-छात्राएं दहशत में कर रहे पढ़ाई।

 

वॉइस ऑफ झाबुआ से सुरेश परिहार।

पेटलावद विकास खंड के सारंगी में तीन वर्ष पहले बनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन की बिल्डिंग में अधिकतम कमरों में ओर बरामदे में दरार आ रही हैं और हर दिवाल से प्लास्टर उखड़ने लगा है जो ठेकेदार के द्वारा किए गए घटिया निर्माण एवं गुणवत्ता को दर्शाता है संस्था के प्रार्चाय ने उच्च अधिकारियों को ओर ठेकेदार को इस प्रकार से दरार व प्लास्टर उखड़ने की बात से अवगत करा दिया गया है लेकिन अधिकारी व ठेकेदार की मिली भगत के चलते कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं आये दिन छात्र छात्राएं गिरते प्लास्टर से परेशान हो रहे हैं संस्था प्राचार्य ने इसकी जानकारी ग्राम पंचायत को देने पर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं जन प्रतिनिधि ने जा कर मोका देखा प्राचार्य एवं छात्र छात्राओं से चर्चा कर इसकी जानकारी कलेक्टर महोदय ओर जिला शिक्षा अधिकारी से जा कर स्थिति से अवगत करावा कर ठीक करवाने तथा लापरवाह ठेकेदार पर उचित कार्यवाही करवाने की मांग की जाएगी

  स्कूल प्राचार्य ने सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए बताया इसकी शिकायत हमने कई बार प्रशासन को कर दी गई है लेकिन आज दिन तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है समय पर अगर ध्यान नहीं दिया जाता है कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है प्राचार्य ने एक बड़ा हाल बनाने की भी मांग की है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!