Homeझाबुआपेटलावदमाँ ये तेरी केसी ममता शौक तेरा ओर खून मेरा... ...

माँ ये तेरी केसी ममता शौक तेरा ओर खून मेरा… मासूमियत पर जरा भी तरस नहीं आया.. कलयुगी मां का एक और कारनामा जन्म देकर फेंक दिया मासूम को नदी में…

माँ ये तेरी केसी ममता शौक तेरा ओर खून मेरा…

मासूमियत पर जरा भी तरस नहीं आया..

कलयुगी मां का एक और कारनामा जन्म देकर फेंक दिया मासूम को नदी में…

 प्रशासन को इसकी पूरी तहतक

जाना होगा तभी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुकर्मिय सलाखों के पीछे होंगे

उड़ता तीर- सुनील खोड़े

——————————-

पेटलावद। इस कलयुगी दुनिया में यदि बात करें रिश्ते की तो सबसे ज्यादा भरोसेमंद और विश्वास से ओतप्रोत रिश्ता मां और बेटे का होता है । परंतु इस कलयुग में धीरे-धीरे मां शब्द का महत्व खत्म होता जा रहा है । क्योंकि अक्सर देखने में आता है कि प्रशासन की सख्ती के बावजूद भ्रूण हत्याओ का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसका जवाबदार भी कहीं ना कहीं हमारा ही समाज हैं । जो इतनी घिनौनी हरकतों की हद पार कर रहा है । जबकि भूण हत्या पर प्रतिबंध लगा हुआ है उसके बाद भी ऐसी घटनाओं पर रोक लगा पानी में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। आखिर क्यों.? सभ्य समाज में असभ्य लोग अपनी हद पार जाकर ऐसी घिनौनी और अमर्यादित सीमाएं लांघ रहे हैं। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले कल के भविष्य पर इसका बहुत बुरा असर पड़ने वाला है । और इसका जिम्मेदार कहीं ना कहीं हमारा ही समाज होगा इसलिए इस तरह की घटनाओं पर समाज को आगे आना पड़ेगा और इस तरह मां बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाली निर्दय मा रूपी राक्षसनी को समाप्त करना होगा तब जाकर आने वाला कल का भविष्य सुरक्षित होगा अन्यथा इस तरह की कुकर्म रूपी घटनाएं बढ़ती रहेगी । इस पूरी घटना में जन्म देने वाली मां ही नही वे लोग भी दोषी हैं जिन्होंने इस घटना को अंजाम देने में सहयोग किया है। खैर इस पूरी घटना को लेकर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। अस्पतालों मैं होने वाले प्रसूता के नाम और रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं । क्योंकि घटना भी हमारे ही क्षेत्र की है इसलिए प्रशासन को गंभीरता से लेना होगा। 

*ये था मामला-*

2 दिनों पहले नगर से बहने वाली पम्पावती नदी में नवजात शिशु का शव तैरते हुए देखा गया जिसकी सूचना ग्राम दुलाखेड़ी के रहवासियों द्वारा पुलिस को दी गई थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु के शव को अपने कब्जे में लिया और उसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी घटना को देखकर हर किसी की रूह कांप उठी दिल पसीज गया निर्दयी जन्म देने वाली कलयुगी मां पर थू. थू. करने लगे क्षेत्र में घटना पहली नहीं इसके पूर्व भी कई बार इस तरह की घटनाये घटित हो चुकी है। ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली हैं अपना पाप छुपाने वाली निर्दयी मा ने एक मासूम नवजात को मौत के घाट उतार दिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!