एक मात्र राष्ट्रीकृत बैंक होतें हुएं भी आये दिन होते हैं खातेदार परेशान।
सात दिन से सारंगी यूनियन बैक का काम काज ठफ ।
सुरेश परिहार।
नाम बड़े और दर्शन खोंटे नगर में एक मात्र राष्ट्रीकृत यूनियन बैंक में अक्सर सर्व डाउन के चलते लोगों के काम काज ठप रहतें हैं खातेदार सुबह बैक में अपने काम काज के लिए जाते हैं तो उन्हें बेक के गेट पर ताला लगा मिलता है जब किसी भी बैक कर्मचारियों से पुछा जाता है, तो एक ही रटा रटाया जवाब मिलता है बैक का सर्व डाउन है जब पुछा जाता है कब तक चालु होगा तो कर्मचारी कहते हैं कुछ कह नही सकते , ऐसा जवाब मिलता हैं ग्राहक अपनी पुजी बैक में जमा करता है ताकि समय आने पर उसे बैक से उसकी पुजी तत्काल समय पर मिल जाये ,परन्तु नगर में राष्ट्रीकृत एटीएम वाली एक मात्र बैक युनीयन बैक जिसमे सात दिन से ज्यादा दिन से सारे काम सर्वर के चलते बन्द पड़े हैं ग्राहक बैक में खाता नहीं खुला पा रहा है नही चेक बुक ले पा रहा है नही अपना खाता बन्द करा पा रहा है उपभोक्ता को लेन देन की भी काफी समस्या आ रही है।
सुत्रों के अनुसार खाता खुलवाने के लिए भी उपभोक्ता को कियोस्कों सेंटर पर भेजा जाता है और कियोंस्को संचालकों द्वारा तीन,तीन सौ रुपए लिए जाते हैं जब कि यह पुरी प्रक्रिया बैंक में ही निःशुल्क बैंक द्वारा की जाना चाहिए था मगर ऐसा नहीं हो रहा है। क्या ऐसा ही चलता रहेगा निःशुल्क खातें का भी शुल्क खातेदारों को देना पड़ेगा या बैंक प्रबंधक इस सुधार करें गा।
बैक के ग्राहाकों राजु पाटीदार, संदिप पाटीदार भोला कहार मयुर जोशी, का भी कहना है कियोस्को बैंक में आये दिन कुछ ना कुछ होता रहता है पहले भी, आठ दिन तक बैक का इनवेटर खराब हो गया था जिससे हमे काफी परेशानी हुई ।
बाहर से सर्व डाउन को चेक करने इंजीनियर आये हैं चेक किया जा रहा है:-
बैक मैनेजर सारंगी -विमल पाटीदार