

उड़ता तीर सुनील खोड़े-
——————————-
पेटलावद । ग्राम पंचायत पीठड़ी में रोजगार सहायक ने भ्रष्टाचार का बोलबाला कर रखा है…यहां ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक रतन सिंह गरीब लोगों का दुश्मन बना हुआ है। गरीब भोले-भाले अशिक्षित आदिवासियों को लूटने का काम कर रहा है… जिसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कीओस्क संचालक मडिया मेड़ा भी भ्रष्टाचार की मलाई काट रहा है। क्योंकि रोजगार सहायक की दबंगई से मडिया कीओस्क सेंटर पंचायत में ही संचालित कर रहा है। ऐसे में यहां आने वाले गरीब लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। रोजगार सहायक और सहयोगी कीओस्क संचालक मिलकर गरीबों का शोषण कर रहे हैं, जिसका ताजा मामला सामने आया है। जिसमें एक गरीब ने पुलिस व प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए रोजगार सहायक रतन और कीओस्क संचालक मडिया के कारनामो का काला चिट्ठा मय सबूतों के साथ प्रशासन को सोपा है। पूरे मामले में देखना होगा कि आखिर कब गरीबों के दुश्मनों पर कार्रवाई होती है? प्रशासन को पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए रोजगार सहायक रतन और सहयोगी कीओस्क संचालक पर कार्रवाई करना चाहिए, क्योंकि जिस तरह से गरीब बालू के खाते से धोखाधड़ी कर थम मशीन पर अंगूठा लगवा कर पैसे निकाल लिए गए, इसी तरह और भी कई लोग होंगे जिनके साथ इस तरह की घटना हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रोजगार सहायक रतन ने पंचायत में और भी कई भ्रष्टाचारो को अंजाम दे रखा है, लोग रोजगार सहायक रतन से परेशान हो चुके हैं।