Homeझाबुआपेटलावदमां भद्रकाली स्टोन क्रेशर पर अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की वारदात...

मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर पर अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम….ढाई लाख रुपए से अधिक की बिजली केबल चोरी – क्षेत्र में चोर गरोह सक्रिय…आये दिन स्टोन क्रेशरों पर दे रहा वारदात को अंजाम…. 

मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर पर अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम….ढाई लाख रुपए से अधिक की बिजली केबल चोरी –

 

क्षेत्र में चोर गरोह सक्रिय…आये दिन स्टोन क्रेशरों पर दे रहा वारदात को अंजाम….

 

वॉइस ऑफ झाबुआ-

—————————-

पेटलावद – क्षेत्र में इन दिनों एक चोर गिरोह काफी सक्रिय है, जो आए दिन स्टोन क्रेशरो को अपना निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दे रहा है। स्टोन क्रेशर पर लगातार बिजली केबल चोरी करने का काम इस गिरोह के द्वारा किया जा रहा है। जिससे लाखों रुपए का नुकसान स्टोन क्रेशर संचालकों को हो रहा है। स्टोन क्रेशर संचालकों के लिए यह चोर गिरोह सिरदर्द बन चुका है।

 

ताजा मामला रायपुरिया पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत मातापाड़ा से सामने आया है, जहां मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर पर इस चोर गिरोह द्वारा लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोर गिरोह द्वारा मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर पर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए ढाई लाख रुपए से अधिक की बिजली केबल को चोरी कर लिया गया है, चोरों द्वारा पहले यहां सीसीटीवी कैमरो को बंद किया गया। जिसके बाद चोरों ने क्रेशर मशीन पर लगी ढाई लाख रुपए से अधिक की बिजली केबल को काटकर चोरी कर लिया। इससे पूर्व भी यहां चोर गिरोह द्वारा 6 लाख रुपये से अधिक के संसाधनों को चोरी कर लिया गया था। ऐसे में स्टोन क्रेशर संचालक काफी परेशान हो चुके हैं। चोर गिरोह लगातार क्षेत्र में एक के बाद एक स्टोन क्रेशर पर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर पर हुई चोरी के बाद संचालक द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं रायपुरिया पुलिस थाने पर आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है, एवं चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की मांग की गई है। क्योंकि यहां पूर्व में भी चोर गिरोह द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा चुका है, क्रेशर मशीन पर लगे ट्रांसफॉर्म को गिरा कर उसमें लगे सारे पार्ट्स को चोरी कर लिया गया था। लगातार चोर क्रेशर मशीन पर निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं….परंतु अब तक पूरे मामले में पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। पूर्व में भी क्रेशर मशीन पर हुई चोरी की वारदात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। और एक के बाद एक चोरी की वारदात क्रेशर मशीन पर सामने आ रही है। पुलिस को इस ओर ध्यान देकर कार्रवाई करना होगी क्योंकि लगातार चोर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।

 

“मामले में एसडीओपी सौरभ तोमर का कहना है कि पुलिस के द्वारा चोर गिरोह की तलाश की जा रही है, जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!