

वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
—————————————-
पेटलावद। शराब माफियाओं के हौसले कितने बुलंद हो गए इसकी बानगी बीती रात रायपुरिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा- रायपुरिया मार्ग पर देखने को मिली जहां पर बेखौफ शराब माफियाओं के गुर्गे पुलिस वाहन को टक्कर मार पुलिस को घायल कर रहे हैं। आखिरकार शराब माफियाओ के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं क्या इन्हें किसी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। जो बिना सोचे समझे किसी भी हद तक या किसी भी घटना को अंजाम देने में कतई संकोच नहीं करते जबकि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अपराध ओर अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले अपराधियों के लिए काफी सख्त हैं। और किसी भी स्थिति में प्रदेश के मुखिया अपराध ऒर अपराधी बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने कई बार काउंसलिंग के दौरान स्पष्ट कहा है कि अपराध करने वालों की खैर नहीं परंतु जिले में आज भी बेखौफ पनप रहे अपराध पर कैसे रोक लगेगी यह एक बड़ा सवाल हैं। बीती रात मुखबिर की सूचना पर भी रायपुरिया पुलिस शराब पकड़ने गई थी जहां इस दौरान घटना में एक पुलिसकर्मी भी गंभीर घायल हो गए और पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया बहरहाल शराब माफिया के गुर्गे वाहन छोड़कर फरार हो गए परंतु पुलिस ने शराब से भरी पिकअप वाहन काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया आतंक का पर्याय बन चुका है । अवैध शराब का कारोबार क्षेत्र में संचालित हो रहा है जिसे रोकने टोकने वाला यहां कोई नहीं है । आबकारी विभाग भी आंखें मूंद कर बैठा है। यदि आबकारी विभाग इस पर सख्ती बरतें तो शायद कहीं हद तक शराब का अवैध कारोबार रुक सकता है या उस पर अंकुश लग सकता है परंतु सब गांधी छाप की माया है जो धड़ल्ले से संचालित हो रहा है।