Homeझाबुआपेटलावदसांसद के बयान पर विधायक ने किया पलटवार... प्रेसवार्ता कर दिया सांसद...

सांसद के बयान पर विधायक ने किया पलटवार… प्रेसवार्ता कर दिया सांसद की टिप्पणी का जवाब –

वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद। सांसद गुमान सिंह डामोर द्वारा पेटलावद विधायक और कांग्रेस पर की गई टिप्पणी को लेकर आज पेटलावद विधायक वालसिंह मेड़ा ने प्रेसवार्ता आयोजित कर सांसद की टिप्पणी पर पलटवार किया और कहा कि अगर आज चुनाव हो जाए तो मैं 25000 वोटों के साथ जीत दर्ज करवाऊंगा…और सांसद द्वारा मुझे अनपढ़ कहा गया है, जिसकी मैं निंदा करता हूं। कांग्रेस के खिलाफ सांसद द्वारा टिप्पणी की गई है, किंतु सांसद खुद जब से पैदा हुए तबसे कांग्रेस का खाया, कांग्रेस के राज में पढ़ाई की और अधिकारी बने और कांग्रेस के राज में ही रिटायर्ड हुए। और कांग्रेस की संपत्ति लेकर भाजपा ज्वाइन की और फिर सांसद बने, किंतु उन्हें यह नहीं पता कि नेता ठोकर खाकर ही ठाकुर बनता है। विधायक मेड़ा ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना को लेकर भी कहा कि यह सिर्फ जुमला देने का काम किया जा रहा है। जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी तो महिलाओं को नारी सम्मान योजना अंतर्गत 1500 रुपये दिए जाएंगे और 500 रुपये में गैस सिलेंडर भी दिया जाएगा, निश्चित ही मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!