Homeझाबुआपेटलावदलायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर का अधिष्ठापन समारोह अभ्युदय हुआ संपन्न ।लायंस...

लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर का अधिष्ठापन समारोह अभ्युदय हुआ संपन्न ।लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर द्वारा निर्मित पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन हुआ।लायनवाद में सर्वोपरी है पीडित मानवता की सेवा-लायन कुलभुषण मित्तल।

वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े

——————————————

पेटलावद।लायंस का परम धर्म पीडित मानवता की सेवा है। हमें हर समय सेवा कार्य में लगे रहना है। पूरे विश्व में दिन रात पीडित मानवता की सेवा में लायंस क्लब लगे हुए है।लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर ने अपने पूरे वर्ष में 100 से अधिक सेवा गतिविधियां और 11 नये सदस्यों को जोड कर बेस्ट एनजीओ का अवार्ड प्राप्त किया है। उक्त बात लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर के अधिष्ठापन समारोह “अभ्युदय” में मुख्य अतिथि के रूप में पास्ट मल्टीपल काउंसील चेयरपर्सन लायन कुलभुषण मित्तल ने कहीं। लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर के अधिष्ठापन समारोह में नवीन अध्यक्ष लायन सुरेश प्रजापति और टीम को शपथ अधिकारी योगेंद्र रूनवाल ने शपथ दिलवाई।

पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन।

अधिष्ठापन समारोह के पूर्व लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर के द्वारा नया बस स्टेंड पर जनसहयोग से निर्मित पुलिस सहायता केंद्र का अतिथियों के द्वारा उद्घाटन किया गया । जहां पर अतिथि के रूप में एएसपी प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी सौरभ तोमर, लायन कुलभुषण मित्तल, लायन योगेंद्र रूनवाल, लायन अनिल खण्डेलवाल, लायन जयप्रकाश त्रिपाठी ,लायन ओमप्रकाश सोलंकी ,लायन अनिल शर्मा, नगर निरीक्षक राजू सिंह बघेल,लायन सुरेश प्रजापति सहित लायन सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर परिषद के यात्री प्रतिक्षालय जिसमें लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर द्वारा जिर्णोद्वार किया गया उसका भी लोकार्पण किया गया ।

कार्यक्रम में एएसपी श्री कुर्वे ने कहा कि लायंस परिवार द्वारा पुलिस सहायता केंद्र की जो सौगात दी है वह पुलिस जवानो के लिए अच्छी पहल है । जिससे मुख्य चौराहे की यातायात व्यवस्था और रात्रि गश्त में पुलिस को विशेष सहयोग मिलेगा।

अधिष्ठापन समारोह के शुभारंभ की घोषणा बेल बजाकर लायन रविराज पुरोहित ने की। राष्ट्रगान स्कूली बच्चों ने गाया । ध्वजवंदना लायन ममता पंवार ने की, और विश्व शांति के लिए दो मिनिट का मौन रखा गया । जिसके बाद अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती और मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलीत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

इस मौके पर प्रोग्रेसिव एकेडमी के बच्चों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी जिसे सभी ने बहुत पंसद किया । इसके साथ ही अतिथियों का स्वागत लायन रविराज पुरोहित और लायन सुरेश प्रजापति के साथ लायन सदस्यों ने किया। स्वागत भाषण रविराज पुरोहित ने दिया।

शपथ विधि संपन्न करवाई।

शपथ अधिकारी लायन योगेंद्र रूनवाल ने शपथ विधि संपन्न करवाई। पूरी कार्यकारणी के साथ अध्यक्ष लायन सुरेश प्रजापति, सचिव राजेश यादव और कोषाध्यक्ष नवीन वैरागी को शपथ दिलवाई। जिसके पश्चात मुख्य अतिथि कुलभूषण मित्तल ने क्लब अध्यक्ष को सत्ता का प्रतिक गोंग गेवल प्रदान किया। जिसके पश्चात पिन का आदान प्रदान पूर्व अध्यक्ष रविराज पुरोहित व नवीन अध्यक्ष सुरेश प्रजापति के मध्य हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन लायन सुरेश प्रजापति ने दिया। जिसमें उन्होंने अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी।

विशेष अतिथि लायन अनिल खंडेलवाल ने कहा लायनवाद हमें सहायता करना सिखाता है लायनवाद में हमेशा देने का ही उद्देश्य ही रहता है।

संस्थापक अध्यक्ष लायन अनिल शर्मा ने कहा कि लायनवाद के दो रूप है पहला सेवा और दूसरा मैत्री। मैत्री के माध्यम से सेवा के अपने संकल्प को पूर्ण करने के लिए हम सदैव प्रयासरत रहते है । विशेष अतिथि लायन ओमप्रकाश सोलंकी और लायन जयप्रकाश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

पत्रकारों का सम्मान अक्षर रत्न से।

लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले पत्रकारों को अक्षर रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार महेश जानी, हरिशंकर पंवार, दिलीप भंडारी, मनोज जानी, निर्मल व्यास, संजय पी.लोढा, लोकू परिहार, हरिश राठौड, गोपाल राठौड, मनोज पुरोहित, विरेन्द्र भट्‌ट, जितेश विश्वकर्मा, मुकेश सिसोदिया, चंद्रशेखर राठौड, सुरेश मुलेवा, शान ठाकुर, सुनिल खोडे, ओपी मालवीय, निलेश सोनी, सत्यनारायण शर्मा, सुनिल भंडारी, अर्जुन सिंह ठाकुर आदि को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही समाजसेवा में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानीत, समाजसेवी राजेद्र श्रीवास्तव, दिलीप भंडारी, रमेशचंद्र सोलंकी, राजेंद्र चतुर्वेदी, संजय जैन, सुनिल राठौड, अल्पित गांधी, सीएमओ आशा भंडारी, शुभम देवडा, जीवन भंडारी, धर्मेद्र पटेल, नानुराम, मुकेश चौहान, कानजी मैडा, राजेश सिंधराज और नप उपाध्यक्ष किरण संजय कहार को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही विगत सेवा वर्ष में लायंस टीम द्वारा दिये गये सहयोग के लिए लायन रविराज पुरोहित द्वारा अपनी टीम को अध्यक्षीय अवार्ड सौंपे गये।

साफ थाली अभियान।

महिला लायन सदस्यों द्वारा साफ थाली अभियान के तहत पत्रक का विमोचन किया गया । जिसे सदन में उपस्थित अतिथियों, समाजसेवियों और पत्रकारों सहित गणमान्य नागरिकों को पत्रक वितरीत कर थाली में खाना न छोडने की प्रेरणा दी गई । इसके साथ ही लायन सदस्यों के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में श्रीमद भागवत गीता एवं श्री रामचरित मानस भेंट किये गये अंत में आभार प्रदर्शन लायन नवीन वैरागी ने माना । कार्यक्रम का संचालन लायन राजेश यादव ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!