Homeझाबुआपेटलावदपौधारोपण कर उसे संरक्षित भी करें और दूसरों को भी प्रेरित करें...

पौधारोपण कर उसे संरक्षित भी करें और दूसरों को भी प्रेरित करें -शासकीय महाविद्यालय पेटलावद में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बोले सांसद  डामोर…

पौधारोपण कर उसे संरक्षित भी करें और दूसरों को भी प्रेरित करें -शासकीय महाविद्यालय पेटलावद में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बोले सांसद  डामोर…

 

 

वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े

——————————————

पेटलावद। मानव जीवन में वृक्षों के मूल्य और महत्ता की परिपूर्ति के लिए प्रतिवर्ष पौधरोपण करते है। इसी के तहत महाविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण की शुरुवात की गई।

यह बाते शासकीय महावीर महाविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बतौर मुख्य अतिथि सांसद गुमानसिंह डामोर ने कही। शासकीय महाविद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद के साथ जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ विपिन शर्मा, महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि जिला महामंत्री कृष्णपालसिह गंगाखेड़ी, भाजपा नेता अजय जैन, दीपक पडियार, पूर्व नप अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, सारंगी मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी के साथ नव प्रवेशित विद्यार्थियों ने परिसर में पीपल, गुलमोहर, नीम, जामुन तथा वहां उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर सांसद श्री डामोर ने कहा कि पौधारोपण करने के साथ ही पौधों का संरक्षण भी करना चाहिए, जिससे वे बड़े होकर वृक्ष बन सकें। इस कार्य के लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में वृक्षों का विशेष महत्व है। उन्होंने युवाओं से कहा कि पेटलावद को हरा-भरा बनाने के लिए आप जैसे सजग लोगों की जरूरत है। आप लोगो द्वारा न सिर्फ पौधा लगाया जा रहा है, बल्कि अन्य लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। आभार प्रभारी प्राचार्य डॉ कान्तु डामोर ने माना।

नवनिर्मित हो रहे भवन का निरीक्षण किया-

सांसद ने महाविद्यालय परिसर में बन रही साइंस बिल्डिंग का अवलोकन किया। ठेकेदार के इंजीनियर से चर्चा करते हुए कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!