वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद । पेटलावद सहित क्षेत्र में पिछले 2 घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है.. जिस वजह से क्षेत्र के नदी नाले सहित पम्पावती नदी अपने उफान पर है…. पम्पावती नदी इस वर्ष की बारिश में पहली बार उफान पर आई है, जिसे देखने नगरवासी पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान भी नदी के आसपास मौजूद है। वही क्षेत्र के जो नदी नाले है वह भी उफान पर आ चुके हैं, कई स्थानों पर पुलिया पर पानी होने से वाहनों को घंटे इंतजार करना पड़ा जिसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लग। और कहीं-कहीं लोगों की लापरवाही भी देखने को मिली, कई स्थानों पर लोगों के द्वारा पुलिया पर पानी होने के बावजूद भी लापरवाही पूर्वक अपने वाहनों को पुलिया से निकाला गया ।