
वॉइस ऑफ़ झाबुआ –
————————————–
पेटलावद। कौन कहता है आसमान में छेद नहीं होता एक पत्थर तो दिल से उछालो यारों इसी कहावत को पेटलावद नगर कि बिटिया ने कड़े परिश्रम , हुनर व हौसले से वो मुकाम हासिल किया है जो आज तक के इतिहास में इससे पहले किसी बिटिया ने नहीं हासिल किया था l
पेटलावद नगर की बिटिया ने एक बार फिर नगर का गौरव बढ़ाया है नगर की बिटिया दिव्यांशी महेंद्र चौधरी का चयन
मध्यप्रदेश अंडर 19क्रिकेट टीम के लिए अन्तिम 23 खिलाडियों में चयनित हुई हैं l इन खिलाडियों का 20 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप दिनांक 14 जून से इंदौर में आयोजित होगा जहां से बेस्ट सोलह खिलाड़ियो का चयन मध्य प्रदेश महिला क्रिकेट टीम का चयन होगा l उपलब्धि पर उज्जैन डीवीजन के सचिव हीरू काबरा कोच राजेश चावरा व अन्य सदस्यों ने बधाई दी l
बिटिया दिव्यांशी चौधरी जो कि पेटलावद नगर के चौधरी परिवार कि बिटिया है जो वर्तमान में खेलो इंडिया योजना के तहत मध्य प्रदेश शासन की महिला क्रिकेट एकेडमी शिवपुरी ग्वालियर में चयनित होकर कोच अरुण सिंह जो भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा के भी कोच रहे हैं उनके सानिध्य में कोचिंग प्राप्त कर रही हैं l जिसका सारा वहन मध्य प्रदेश शासन उठा रही है l बिटिया दिव्यांशी चौधरी जिनकी प्रारंभिक क्रिकेट कोचिंग अपने बड़े पापा भरत चौधरी से ही प्राप्त की हैं l दिव्यांशी स्कूली क्रिकेट में मध्य प्रदेश टीम से कर्नाटक जा कर खेल चुकी हैं l
दिव्यांशी जो कि शासकीय माडल स्कूल पेटलावद की छात्रा रही है जिन्होंने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 82 % प्राप्त कर मुख्य मंत्री लैपटॉप योजना में भी चयनित हुई है l