


निलेश डावर वॉइस ऑफ झाबुआ
धार जिले के बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरपनिया के रावतपुरा में मुकेश पिता नाहरसिंह रावत के मकान में लगभग दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, आसपास के लोगो ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग काबू नही हो पाई, कुक्षी से फायर ब्रिगेड लगभग साढ़े तीन बजे तक पहुंची, तब तक पूरा मकान जलकर राख हो चुका था। मौके पर हल्का पटवारी ने पहुंचकर पंचनामा भी बनाया, घर में तीन किलो लगभग सिल्वर (आभूषण) रखे थे, नगदी सहित अनाज कपड़े सबकुछ जलकर भस्म हो गया, आगजनी की रिपोर्ट लिखवाने बाग थाने पर पीड़ित परिवार पहुंचा जहां उनकी प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिवार का रो रोकर पूरा हाल हो चुका है, मुकेश रावत के परिवार में कुल पांच सदस्य रहते है। प्राप्त जानकारी अनुसार सभी सदस्य बाहर थे जिससे किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है।