Homeझाबुआपेटलावदमुख्यमंत्री जन सेवा शिविर अभियान 2.0 के अंतर्गत तहसील स्तरीय दिव्यांग शिविर...

मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर अभियान 2.0 के अंतर्गत तहसील स्तरीय दिव्यांग शिविर का हुआ आयोजन… 

वॉइस ऑफ झाबुआ सुनील खोड़े


पेटलावद। मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर अभियान 2.0 के अंतर्गत विकासखंड पेटलावद के सिविल अस्पताल में कलेक्टर तन्वी हुड्डा के निर्देशन में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया ।उक्त आयोजन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयपाल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर का आयोजन सिविल अस्पताल पेटलावद में अनिल राठौड़ एसडीएम , राहुल गणावा सीबीएमओ, आरसी दीक्षित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद के समन्वय से क्षेत्रीय टीम सचिव, रोजगार सहायक, मोबीलाईजर, आशा, आशा सहयोगिनी,आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा दिव्यांग जनों को अपने निवास स्थानों से मोबिलाइज करते हुए सिविल अस्पताल पेटलावद में जिले से आई जिला विकलांगता बोर्ड रंगपुरा विकलांग केंद्र के समस्त विषय विशेषज्ञ चिकित्सको तथा सहायक टीम के द्वारा तत्परता से 221 आवेदनों का निराकरण करते हुए विकलांगता प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए,उक्त कार्य में सिविल अस्पताल पेटलावद में डॉक्टर जी एस चोयल, डॉ उर्मिला चौयल, डॉअखिलेश सरोड़ा , अंतिम सोलंकी, अनुराग ठाकुर पृथ्वीपाल सिंह फिरोज खान सुकलाजी तथा सीएचओ,एएनएम ,आशा कार्यकर्ता ,आशा सहयोगिनी, सचिव, रोजगार सहायक,समस्त चिकिस्कीय व पैरामेडिकल स्टाफ व सपोर्ट स्टाफ इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!