

वॉइस ऑफ झाबुआ सुनील खोड़े
————————————-
पेटलावद ।दिनांक 22 मई को वीर शिरोमणि राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर पेटलावद में सकल राजपूत समाज एवं समस्त राजपूत संगठनों द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई….इस अवसर पर सभी समाजजनों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं दीप प्रज्वलित किया गया। वही समाजजनों द्वारा महाराणा प्रताप के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम पश्चात बैठक कर आगामी दिनों में एक भव्य आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
इस अवसर पर लालसिंह चोहान, जीवन ठाकुर, देवेंद्र सिंह गौड़, शान ठाकुर, संजय सिंह चौहान, बब्बल बन्ना, कर्मेन्द्र सिंह चावड़ा, शैलेंद्र सिंह गौड़, संजय परिहार, सोमेंद्र सिंह गोड़ आदि समाजजन मौजूद रहे।