Homeझाबुआपेटलावदअंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया पहुंचे पेटलावद - ...

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया पहुंचे पेटलावद – कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पेटलावद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया आज पेटलावद पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ भेंट की… इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हमारा लक्ष्य यही है कि हर हिंदू संपन्न हो.. गरीबी मुक्त हिन्दू, रोजगार युक्त युवा, सस्ती शिक्षा और कर्ज मुक्त किसान हो। श्री तोगड़िया ने क्या की समस्त हिंदुओ के कल्याण के लिए अंतरराष्ट्रीय परिषद संगठन कार्य कर रहा है। तोगड़िया ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूर लागू करवाया जाएगा….
गौरतलब है की झाबुआ में आज विशाल हिंदू सम्मेलन के साथ ही त्रिशूल दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है… जिसमें तोगड़िया मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इसके पूर्व तोगड़िया पेटलावद पहुंचे और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ भेंट की। तोगड़िया के प्रवास को लेकर पुलिस-प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!