सुनिल डामर बामनिया
बामनिया सीसीबी प्रबंधक दिनेश खतेडिया पर एक कर्मचारी ने अभद्रता व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है,खतेडिया पर आरोप है कि कर्मचारी ओमप्रकाश परमार जब दिनांक 04-04-2023 को सीसीबी बामनिया में फरवरी+ मार्च का वेतन लेने गया था तो इस दौरान संस्था प्रबंधक खतेडिया द्वारा कर्मचारी से 15000 का चेक व साथ ही चेक बुक भी ले ली गई वही कर्मचारी ने चौकी में दिए आवेदन में बताया की खतेडिया द्वारा मेरे साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर मुझे आज दिनांक 12/04/2023 को वहां से भगा दिया गया,कर्मचारी ने चौकी में दिए आवेदन में लिखा की यदि सीसीबी प्रबंधक वेतन नहीं देता है तो मैं आत्महत्या कर लूंगा जिसका जिम्मेदार दिनेश खतेडिया होगा,यदि एक कर्मचारी के साथ प्रबंधक द्वारा व्यवहार किया जाता है तो संस्था में जाने वाले आम ग्रामीण से कैसा व्यवहार किया जाता होगा?
इस संबंध में जब हमने प्रबंधक खतेडिया से बात करना चाही तो “गाड़ी पर हूं कहकर उनके द्वारा काल डिस्कनेक्ट कर दिया।”