
पेटलावद। देश के ख्यातिप्राप्त कवि, लेखक और पत्रकार
माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मजयंती सप्ताह के अंतर्गत पत्रकार संघ पेटलावद ने समारोह का आयोजन किया।
सर्वप्रथम जिला पत्रकार संघ के सरंक्षक संजय भटेवरा, वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर पंवार एवं जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी ने श्री चतुर्वेदी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एव माल्यार्पण कर आयोजन की शुरुआत की।
समारोह में श्री भटेवरा , श्री सोनी एवं श्री पंवार ने सम्भोधित किया। सभी ने पत्रकारिता जगत शान चतुर्वेदी के कर्मवीर अख़बार का जिक्र किया। उस वक्त के हालातों से नही डरने वाले दादा माखनलाल जी ने निडरता से अपनी कलम चलाते रहे।जिनकी रचनाएँ अत्यंत लोकप्रिय हुईं। सरल भाषा और ओजपूर्ण भावनाओं के वे अनूठे हिंदी रचनाकार थे।
हमे भी सावधान रहना है
—–
वक्ताओं ने कहा कि हम सभी पत्रकारो की परिवरिक एकता को अक्षुण्ण रखने के किए समर्पित रहे। सक्रमण के इस दौर में हमे सावधान होकर अपने कर्म पर अडिग रहना है। सभी ने कहा कि हम एक परिवार को मजबूत करते हुए । इस मौके पर पत्रकार संघ ने वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर पंवार का स्मृति चिन्ह एवं साफा बांधकर सम्मान अनिल मुथा , मनोज जानी, निर्मल व्यास, जितेश विश्वकर्मा, सत्यनारायण शर्मा, वीरेंद्र भट्ट, मनोज पुरोहित, लोकेंद्र चाणोदिया , बंशीलाल शर्मा आदि पत्रकारो ने किया।
ये रहे उपस्थित
—–
आयोजन के दौरान पत्रकार मनोहर डोडिया, तन्मय चतुर्वेदी,सुरेश मुलेवा, साबिर मंसूरी, मुकेश सिसोदिया, दिलीप मालवीय, निलेश सोनी, राकेश गेहलोत, नरेश भटेवरा, जगदीश प्रजापति, सुनील खोड़े, जितेंद्र वैरागी, गोपाल राठौड़, प्रकाश पड़ियार,सुरेश परिहार,रमेश सोलंकी, सुनील भण्डारी, संजय उपाध्याय, जयराज भट्ट, संजय बैरागी, तरुण चौधरी,,आरिफ मंसूरी, नरेश भटेवरा,पियूष पटवा, राकेश डुंगरवाल, लक्की राठौड़, हेमंत राठौड़,वीरेंद्र बसेर, जेमाल मैडा,सत्तू ठाकुर, विशाल व्यास, ओपी मालवीय , उत्सव सोनी, रणछोड़ आंजना, सतीश जायसवाल, सुशील पाटीदार आदि तहसील भर के पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत शुक्ला ने किया आभार तहसील पत्रकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल व्यास ने माना।