झाबुआ कलेक्टर ने ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का मोका मुआयना किया।
सुरेश परिहार सारंगी।
सारंगी क्षेत्र में विगत दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसल मैं जो नुकसान हुआ उसका मौके पर जायजा लेने झाबुआ कलेक्टर क्षेत्र के दौरे पर निकली इसी क्रम में सारंगी में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का खेत पर पहुंचकर जायजा लिया। किसानों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बहुत नुकसान हुआ है जिससे लागत भी कम बैठेगी और फसल की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है जिससे गेहूं के दाम में कमी आएगी, और लागत निकालना भी मुश्किल है। कलेक्टर के इस दौरे से क्षेत्र के किसानों को उम्मीद है कि शासन प्रशासन किसानों की तकलीफ को समझेगा और उन्हें उचित मुआवजा और अन्य सहायता हेतु प्रयास करेगा। इस दौरे में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं एसडीएम पेटलावद श्री अनिल राठौड़, तहसीलदार,पटवारी गिरदावर आदि अधिकारी और किसान मौजूद रहे। किसानों को शासन प्रशासन से उम्मीद बंधी हुई है की नुकसानी की कुछ तो भरपाई हो सकें।