Homeझाबुआसारंगीधुमधाम से शीतला माता की पूजा की ओर, ठंडे भोजन का लगाया...

धुमधाम से शीतला माता की पूजा की ओर, ठंडे भोजन का लगाया भोग,माता की आराधना के लिए महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किया।

सुरेश परिहार सारंगी

सारंगी नगर व सारंगी के आसपास में आज मंगलवार को महिलाओं ने शीतला सप्तमी की पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना के लिए सोलह श्रृंगार किया ओर नए वस्त्र पहने, थाली में ठंडा भोजन सजाया और शीतला माता मंदिर माता को ठंडे भोजन प्रसादी का भोग लगाया, ओर विधि-विधान से शीतला माता की पूजा की।शीतला सप्तमी पर महिलाओं द्वारा उपवास रखकर माता की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि एक दिन पूर्व रात में खाना बनाकर सुबह माता शीतला की पूजा-अर्चना कर भोग लगाने से माता प्रसन्न् होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।इसके लिए महिलाएं एक दिन पूर्व से तैयारियों में जुट जाती हैं। महिलाएं पूजा के लिए कई प्रकार के व्यंजन बनाती हैं। इसके बाद सुबह नए वस्त्र पहनकर सभी व्यंजनों को थाली में सजाकर पूजा स्थल पहुंचती हैं। वहां माता की विशेष पूजा-अर्चना कर अपनों से बढ़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेती हैं।सारंगी नगर की महिलाओं ने तीन बजे से ही कुम्हार मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर में विराजित शीतला माता की मंदिर पर पहुंच कर महिलाओं ने पूजन किया।माता जी के मंदिर पर देर रातसे ही महिलाओं का आगमन शुरू हो गया था शीतला सप्तमी की पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!