Homeअलीराजपुरराम भरोसे शिक्षा का स्तर लापरवाही के अंधकार में बच्चो का जीवन

राम भरोसे शिक्षा का स्तर लापरवाही के अंधकार में बच्चो का जीवन

 

दीक्षांत शर्मा जोबट

आये दिन देखने को मिलता है की शिक्षको के कारनामे के वीडियो अलीराजपुर जिले में वायरल होते है कही धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देना तो कही प्रेम रास जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने देखा गया है , ग्राम कालीखेतार के मॉल फलिया स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षकों द्वारा अनियमितताएँ एवं लापरवाही बरतने पर ग़ुस्साये ग्रामीणों ने BEO जोबट को दिया ज्ञापन ।

ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षको द्वारा मन मुताबिक छुट्टिया कर ली जाती है जिसके कारण ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का स्तर बद से बत्तर होता जा रहा है भारत मे शिक्षा का स्तर सब से कम अलीराजपुर जिले का ही माना जाता है जिसका कारण यहा के लापरवाह शिक्षक ओर अधिकारी है

( BEO जोबट ) से ग्रामीणों का कहना है हम ग्राम कालीखेतार में निवास करते है ग्राम कालिखेतार के माल फलिये में स्थित प्राथमिक शाला में ग्राम के सभी बच्चें पढ़ने के लिए जाते है
परन्तु वहाँ पदस्थ शिक्षकों
द्वारा शाला न खोलना, कभी भी शाला पर उपस्थित नही होना, तथा मिलने पर
परिवार वालो को उल्टे सीधे जवाब देना आदि कृत्य किये जाते है। उक्त दो शिक्षक
जिनसे उनके नाम पूछने पर नाम नहीं बताया जाना व अपमानित करने वाली भाषा का प्रयोग किया जाता है। जिससे हमारे बच्चों की शिक्ष के छेत्र में हानि
हो रही है। बताया गया ।

उक्त शिक्षकों के विरुद्ध
सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करने एवं
तत्काल प्रभाव से इस शाला से हटाने की बात कही ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!