रायपुरिया परिवेश पटेल
आज दिनांक को थाना रायपुरिया मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान व सडक सुरक्षा अभियान के अंतर्गत थाना रायपुरिया प्रागण मे रायुरिया क्षैत्र के ग्राम पारेवा, मोहनकोट, रलियावन, रामनगर, बरवेट , सागडीया , जामली , महूडीपाडा कला, मातापाडा, सुवरपाडा, कुडवास, धनपुरा, रसोडी, चेनकावनी सेमलकुण्डीया, पनास,काजवी, तलावपाडा, बनी, घोडाथल, मथुरिया, रिछखोदरा, बैकल्दा, कुडवास, धनपुरा, सुवरपाडा, झावलिया ग्राम के सरपंच, तडवी, चौकीदार को तलब कर थाना प्रागण मे सभी को एकत्रित करके नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई गाँव के नागरिको को शराब ना पिने तथा शराब से होने वाले नुकसान के संबध मे एवं किसी भी प्रकार का नशा ना करने के संबध मे समझाईस दी गई एवं मोटरसायकल चलाते समय हेल्मेट पहन कर वाहन चलाने एवं दूर्घटना से बचने के संबध मे गाँव के व्यक्तियो को समझ दी गई। व नशा करके वाहन ना चलाने कि समझाईस दी गई एवं शपथ दिलाई यही बात जाकर अपने गाँव मे सभी ग्रामवासीयो को हेल्मेट पहनकर वाहन चलाने एवं किसी भी प्रकार का नशा ना करने हेतुजागरूक करने हेतु समझ दी गई।
