Homeझाबुआपेटलावदजनजाति विकास मंच पेटलावद ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर खण्ड स्तरीय बैठक...

जनजाति विकास मंच पेटलावद ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर खण्ड स्तरीय बैठक आयोजित की

पेटलावद

स्थानीय गायत्री मंदिर पर जनजाति विकास मंच पेटलावद द्वारा खंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चाएं हुई।

आगामी 12 अक्टूबर को पेटलावद खण्ड स्तरीय मातृशक्ति सम्मेलन, 16 अक्टूबर को थांदला में जनजातीय कर्मचारी सम्मेलन, 19 अक्टूबर को पेटलावद में खण्ड स्तरीय युवा सम्मेलन, 01 नवम्बर को पेटलावद खण्ड स्तरीय तड़वी-पटेल सम्मेलन आदि कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत योजना बनाई गई।

बैठक में खंड प्रभारी गौरसिंह कटारा उपस्थित हुए, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समाजजन उपस्थित हो, ताकि हमारे समाज में व्याप्त कुरीतियों को हम समाज के साथ मिलकर समाप्त कर सकें। समाज उत्थान का कार्य समाज के साथ मिलकर हमें करना होगा, क्योंकि समाज जब जागृत होता है,तो हमें चुनौतियों को समाप्त करने में अधिक ताकत लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

खण्ड संयोजक सुरसिंह मीणा, पूर्व सरपंच कालूसिंह निनामा, कालूसिंह सोलंकी, मगन कटारा, कोमल निनामा, अमरसिंह निनामा, जनपद सदस्य सोहन डामोर, तेजमल सोलंकी, देवीसिंह भूरिया, लालसिंह गरवाल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आभार सकरिया भाई निनामा ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!