पेटलावद
थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया के निर्देशन एवं एसआई पाल, एसआई गामाड, एसआई सिसोदिया के मार्गदर्शन मेंपुलिस कर्मियों ने खुद हेलमेट लगाकर सड़कों पर उतरे और लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया।
सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाऐं ,
यातायात को ओर भी बेहतर बनायें ।
सड़क दुर्घटना से बचने के उपाय वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करें ।
वाहन चलाते समय वाहन की गति पर नियंत्रण रखें तथा असुरक्षित तरिके से वाहन न चलाये ।
ट्रेफिक सिग्नल का पालन करें ।
शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन न चलाये ।
सड़क पर चलने वाली एवं वाहन चलाने वाली महिलाओं को असुविधा न हो एवं असुरक्षा महसूस न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें बिना लायसेंस के वाहन न चलाये न ही बच्चों को चलाने दें ।
थकावट व अन्य स्वास्थ्य समस्या होने पर वाहन न चलाये ।
सड़क पर वाहन बाँई ओर ही चलाये ।
चौराहो तथा मोड पर धीमी गति से चले ।
वाहन के संचालन संबंधी नियम जैसे इंडिगेटर आदि का उपयोग करें ।
वाहन की मशीनरी को हमेशा दुरस्त रखे ।
वाहन के ब्रेक , हेड लाईट , टेल लाईट , इंडिगेटर इत्यादि के चालु होने संबंधी जाँच वाहन चलाने के पूर्व करें वाहन की गति संबंधी संकेतों का ध्यान रखें ।
एम्बुलेंस को निकलने हेतु पहले रास्ता दें ।
स्कूल बसों से बच्चों के उतरते समय वाहन को नियंत्रण में रखे ।
माता – पिता अपने बच्चों को वाहन चलाने एवं यातायत संबंधी नियमों व संकेतो की जानकारी दें
माता – पिता अपने बच्चों को सड़क पर अकेला न छोड़े ।
रात्रि में वाहन चलाते समय डीपर का उपयोग करें ।
रास्ते में पैदल चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा बुजूर्गों एवं बच्चों की सहायता करें ।
वाहन चलाते समय हेलमेट / सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।
