@Voice ऑफ झाबुआ


जोबट नगर में झाबुआ रोड कॉलेज से लेकर आजाद की प्रतिमा और कुक्षी रोड तक की सड़क में इतने गड्ढे हो चुके थे की जोबट की जनता का चलना और वाहनों का निकालना ही दुभर हो चुका था नगर के मध्य ही शासकीय हॉस्पिटल और मिशन हॉस्पिटल में रोजाना कई गंभीर मरीज अपना इलाज कराने आते है जिनको लेकर एंबुलेंस और अन्य वाहन तेज गति से मरीज की जिंदगी और उनका इलाज कराने के लिए आते है वाहनों की गति इतनी तेज होती है की वाहन इन गड्ढों और खड्डो के कारण कई बार इसी सड़क पर ही खराब हो जाते है साथ ही मरीज सड़क पर ही कई घंटो पड़े रहते है और कई बार जननी वाहन भी खराब हो जाते थे और सड़क पर ही कई बच्चो की डिलीवरी हो जाती थी वाहन में लेकिन दिनांक 18.09.2022 को वॉइस और झाबुआ ने रात्रि में ही फोटो। खींचकर जनता की समस्या को उजागर किया और नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन जिसमे तहसीलदार और एस डी एम जैसे जवाबदार अधिकारियों के कार्यकालय और जोबट न्यायालय भी सामिल थे जिसमे कई न्यायाधीश भी इसी सड़क से आते जाते है लेकिन स्थानीय नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन जोबट की जनता की सुध ही नही लेती थी जोबट में चल रहे नगरीय निकाय चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया ने इसी 36 से 56 गड्ढे वाली सड़क का मुद्दा मीडिया में पत्रकारों के सवालों पर आप जनता के किस मुद्दो को लेकर जनता के बीच आए है उठाया जिसके बाद कल दिनांक 23 को ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत डामर बुलवाकर सारे गड्डे भरवा दिए वॉइस ऑफ झाबुआ की एक खबर ने जोबट की जनता की कई माह की परेशानियों को दूर करने में आम जनता का सहयोग किया।