
कल्याणपुरा
कल्याणपुरा के समीप ग्राम संदला मै ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से महिलाओं द्वारा पौधा रोपण किया गया साथ ही रैली निकालकर लोगो को पौधारोपण करने का संदेश दिया। पुष्पा चौहान ने कहा कि पेड़ पौधे प्रकृति की देन है जिनके संरक्षण के लिए हमें प्रयास करने चाहिए। क्योंकि पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए अहम है इसलिए हर व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाकर इसकी सुरक्षा का दायित्व भी उठाना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन देवेन्द्र श्रीवास्तव पुष्पा चौहान पंकज बिस्नोई त्रिप्ति बैरागी आदि उपस्थित थे