Homeझाबुआपेड़ गिरने से बिजली के तार टूटे बड़ा हादसा होते-होते बचा

पेड़ गिरने से बिजली के तार टूटे बड़ा हादसा होते-होते बचा

 


करवड़ से विनोद शर्मा

आज सुबह करीब 9:00 बजे कुम्हार मोहल्ले करवड़ मैं पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए इसमें बड़ा हादसा हो सकता था परंतु पानी गिरने की वजह से कोई भी बाहर वह रास्ते पर आना जाना नहीं था अगर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था उसी रोड पर एक प्राइवेट स्कूल विनायक एकेडमी स्कूल के नाम से संचालित होती है और उसी समय बच्चे का आवाजाही होती है परंतु उस वक्त ना तो बच्चे आए ना बच्चों से भरी बस आई यह विद्युत मंडल की बड़ी लापरवाही है की पेड़ पर अगर ताल लग रहे हैं तो पेड़ को समय से पहले काट लिया जाता तो यह हादसा आज नहीं होता
विद्युत मंडल की ऐसे ही एक लापरवाही का खामियाजा करवड़ के पास पेटलाद रोड पर टाकापड़ा में एक बिजली का पोल जोकि कई वर्षों से टूटा हुआ है उस पर विद्युत विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है और ना ही लाइनमैन का ध्यान जा रहा है कभी भी टाकापाड़ा में बड़ा हादसे का इंतजार विद्युत विभाग कर रहा है जिसका खामियाजा गांव में रहने वाले गरीब इंसान को भुगतना पड़ सकता है और इस टाकापड़ा की खबर पहले भी वॉइस ऑफ झाबुआ मैं लगी थी परंतु आज तक उस बिजली के पोल को किसी भी विद्युत मंडल के अधिकारी ने ध्यान नहीं दे रहे हैं वह विद्युत मंडल एक बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!