Homeअलीराजपुरभाभराआजाद नगर भाभरा में त्रिकोणीय मुकाबला।  आम आदमी...

आजाद नगर भाभरा में त्रिकोणीय मुकाबला।  आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने भाजपा कांग्रेस के उम्मीदवारों की बढ़ाई चिंता आम आदमी पार्टी ने चुने हुवे भाजपा कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवारों के सामने उतारे उम्मीदवार ।

आजाद नगर भाभरा में त्रिकोणीय मुकाबला।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने भाजपा कांग्रेस के उम्मीदवारों की चिंता बड़ाई ।

 

 

आम आदमी पार्टी ने चुने हुवे भाजपा कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवारों के सामने उतारे उम्मीदवार ।

 

आजाद नगर भाभरा

 

आजाद नगर भाभरा से इस बार हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारकर भाजपा कांग्रेस पार्टी के नेताओ और उनके उम्मीदवारों की चिंता बड़ा दी है इस भार इन गिने चुने वार्डो में मुकाबला काफी बड़ा होने वाला है और सारी राजनेतिक पार्टियों की नजरे इसी वार्ड पर टिकी हुई है क्योंकि नगर के इन पांच वार्डो ने पूरे नगर की चुनावी सरगर्मी को काफी बड़ा दिया है ।इन पांच वार्डो का विवरण इस प्रकार है ।चार बार की नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति निर्मला डावर भाजपा के सामने इस बार जिला अध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया की पत्नी मीना पति दिलीपसिंह भूरिया ने वार्ड 14 से अपनी मजबूत दावेदारी ठोकी और इसी वार्ड से पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की पुत्री क्रीती डावर भी उम्मीदवार है । वार्ड क्रमांक 6 में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया स्वयं उम्मीदवार है , भाजपा के अभिषेक मोंटी डावर ,कांग्रेस के पातु भूरिया निर्दलीय उम्मीदवार मदन डावर है ।वार्ड 7 में शर्मिला अहोरिया आम आदमी पार्टी से चुनावी मैदान में है वही कांग्रेस से अरुणा पिता पा तलिया कांग्रेस निर्दलीय उर्मिला डावर पति मदन डावर और भाजपा से कमला पति करण परमार और रीना पति राजेंद्र भंवर का मुकाबला है ।वही 

वार्ड 9 से आम आदमी पार्टी से आरेफा पति अब्बास साइकिल वाला भाजपा से रसीदा पति मेहबूब और नूरजहां बी मकरानी पति मेहबूब मकरानी कांग्रेस से सुल्ताना बी पति मोहम्मद खान और नाजिया पति मुशीर शेख ने उम्मीदवारी की ।वही वार्ड 10 से आम आदमी पार्टी से सब्बीर भाई लाइट वाला कॉग्रेस से शाबीर भाई पठान भाजपा से इशाक भाई मकरानी और एक एक जोहार भाई मीठा निर्दलीय उम्मीदवार है ।बाकी वार्ड में भाजपा और कांग्रेस तथा निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है ।आज दिनांक तक चुनावी प्रक्रिया के बाद कल तक सभी स्वीकृत नामांकनों के उम्मीदवारों को अपने खाते की पास बुक पेस करना है जिसको लेकर सभी उम्मीदवार बैंको के आंगन में अपनी चहलकदमी करते हुवे देखे जा सकते है ।कई अभीर्थियो के खाते स्थानीय बैंको में होने से अलीराजपुर और जोबट की बैंको में अपना खाता खुलवाने गए है ।।आज सभी उम्मीदवार अपने खाते निर्वाचन अधिकारी को पेश करेंगे जिसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद अब उम्मीदवार प्रचार प्रसार करने अपने चुनावी वार्डो में जनता के बीच रूबरू होंगे जिसके बाद चुनाव शंखनाद की महा शुरुआत होगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!