
करवड़ से विनोद शर्मा
दस दिनों से चले रहे गणेश महोत्सव का आज शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर समापन हुआ, नगर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को शुक्रवार को विदाई दी गई, रात्रि को शोभायात्रा निकाली गई गाव के प्रमुख स्थानों ओर विभिन्न मोहल्लों में भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थी जहां पर प्रतिदिन शाम को महाआरती की जा रही थी। शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर पाटिदार मोहला ,कुम्हार मोहला ,केशरी चोक,भालोड मोहला,गामड मोहला,नई आबादी ,चांदनी चोक व बामनिया रोड ,आदी कई जगहो पर सार्वजनिक गणपति स्थापित गणपति की बडी प्रतिमाओं को ट्रैक्टरों में बिठाकर अखाडो के साथ रात को पुरे गाव में जाकिया सजा कर व रंग भी रंगी लाईट लगा कर ओर फुलो ओर मालाओ से सजा कर श्री गणेश जी की जाकिया निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढ़ोल, डीजे, तासे पर नाचते गाते व जय कारे के साथ चल रहे थे देर रात तक सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ रही ।
इस जाकियो मे पुलिस चौकी प्रभारी गोवर्धन मकवाना ,विजेंद्र यादव, अर्जुन मंडलोई, राजेश गहलोत व हल्का पटवारी ईश्वरलाल पाटीदार देर रात तक झांकियों के साथ अपनी सेवा दे रहे थे