Homeझाबुआबंटाढार दंपत्ती करेंगे थांदला चुनाव का बंटाढार

बंटाढार दंपत्ती करेंगे थांदला चुनाव का बंटाढार

 

आपका भिया.. निकलेश डामोर

चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी है ऐसे में कई ऐसे लोग है जो बिल में से निकल पेराशुट से उतर कर अब भाजपा से टिकट मांग कर रहे और वो जिन्हें घर के लोग भी वोट न दे। ऐसे में बंटाढार दंपत्ती थांदला नगर परिषद चुनाव मे भाजपा का बंटाढार करने में कोई कसर नही छोड रहे है,सुना है ये बंटाढार दंपत्ती 15 पार्षदों की अपनी पेनल उतारने की बात कर रहे है और भाजपा पदाधिकारियों को 15 पार्षदों की लिस्ट भी दी है,अब ये तो तय है इन 15 लोगों की जिंदगी झंट होने वाली है क्योंकि बंटाढार सिर्फ अपना स्वार्थ देखते है बाकि जाये भाडा में?थांदला में टिकट को लेकर काफी गहमा गहमी लगी हुई है ऐसे में भाजपा पदाधिकारियों को टिकट वितरण को लेकर सोच समझ कर फैसला लेना होगा ताकि एक गलत फैसले की वजह से भाजपा को कोई नुकसान न हो… क्योंकि थांदला ही एक ऐसी जगह है जो तय करेगा कि जिले में किस किस जगह भाजपा का विधायक बैठेगा…अभी तक तो भाजपा ही नगर परिषद में बैठी है ऐसे में गए गलत निर्णय से भाजपा थांदला में परिषद नही बना पायेगी।कई ऐसे चेहरे है जो कई पीढियों से भाजपा में अपना समर्पण करते आये है और इन पीढियों ने भाजपा के झंडे गाडने में कोई कसर नही छोडी है…!
इन चेहरों पर गौर करना जरूरी…!
1- पारस समरथमल तलेरा…..ज्यादा दुर की नही वार्ड क्रमांक 8 की ही बात करें तो पारस समरथमल तलेरा एक ऐसा चेहरा है जिसने भाजपा में रहते हुए अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन किया… पार्टीें में रहते है विभिन्न पर जैसे नगर मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, लोक सभा प्रभारी का दायित्व पर रहे हुए बडी ईमानदारी से भाजपा के झंडे उठाये… वार्ड 8 में ही इन्होने परिषद चुनाव में बडी मेहनत कर 5 बार भाजपा को जीत दिलवाई। ऐसे में टिकट वितरण में अगर भाजपा इनकी ओर ध्यान नही देती है तो भाजपा को नुकसान तो होगा ही और भाजपा को करारी हार का सामना भी करना पड सकता है। ऐसे में भाजपा को सोच समझ कर टिकट का वितरण वार्ड क्रमांक 8 में करना चाहिए। कहीं ऐसा न हो पारस तलेरा नीर्दलीय चुनाव लडे और भाजपा को करारी हार का सामना करना न पड जाये… क्योंकि सुना है पारस तलेरा को अगर टिकट नही मिलती है तो वो निर्दलीय चुनाव तो लडेगे ही। सुना तो ये भी है कि भाजपा से महेश नागर, शैलेन्द्र काकरिया, अंकित वोहरा भी टिकट मांग रहे है अब देखना यह है कि भाजपा का निर्णय क्या होता है?कही ऐसा न हो रसुखदारो के चक्कर कही भाजपा को नुकसान न हो जाये।
2- सेठिया परिवार……भी भाजपा में कई पीढियों से अपना समर्पण देता आया है और पीढियों से जब भाजपा का झंडा कोई तोकने वाला नही था तब से भाजपा को ही वोट करते आया है ऐसे में वार्ड क्रमांक 11 से सेठिया परिवार से अजय सेठिया अपनी माताजी के लिए भाजपा से टिकट मांग रहे है… इस वार्ड से आशीष प्रकाश सोनी, पंकज छाजेड, आशीष रमेश सोनी भाजपा से टिकट मांग रहे है… लेकिन अजय सेठिया रक्दान सेवा के साथ साथ भाजपा में आईटी सेल के दायित्वों को अच्छी तरह निर्वहन कर पाए है ऐसे में भाजपा को सोच समझ कर अजय सेठिया पर विश्वास जताना चाहिए… सुत्रों की माने तो अभी भाजपा अजय सेठिया को टिकट नही दे र ही है… ऐसे में सही निर्णय की आवश्यकता है ताकि भाजपा को वार्ड क्रमांक 11 में नुकसान न हो सुत्रों का तो यह भी कहना है कि बंटाढार दंपत्ती के इस वार्ड में खुब रिश्तेदार है… ऐसे में बंटाढार दंपत्ती अजय सेठिया को टिकट मिल भी जाती है तो जीतने नही देंगे।
3- संघ की भी थांदला क्षेत्र में अच्छी पेठ है…और मां भारती के इन सपुतो को किसी की पहचान की आवश्यकता नही है… तो सेवा भाव से हर संकट की घडी में खडे रहे है.. ऐसे में वार्ड क्रमांक 15 से संघ में एक अच्छी पृष्ठ भुमि रखने वाले दिलीप डामोर भी भाजपा से पार्षद चुनाव के लिए टिकट मांग रहे है… जिनकी सभी वर्गो के लोगों में अच्छी पकड बताई जा रही है। इस वार्ड से भाजपा से विजय नरवाया, विक्रम सिंगोड भी टिकट मांग रहे है मगर संघ से अच्छी पृष्ठभूमि रखने वाले दिलीप डामोर की ओर भाजपा को विशेष ध्यान देते हुए एक बार मौका जरूर देना चाहिए। कही ऐसा न हो रसुखदार के चक्कर में भाजपा को इस वार्ड से करारी हार का सामना न करना पडे।
4– सेवा ही जिनका लक्ष्य हो उन्हे तो भीड में भी आसानी से पहचाना जा सकता है…. जो लोगों की सेवा के लिए हमेषा तत्पर हो उन्हे हर कोई पसंद करने में भी नही छुकता है ऐसे में वार्ड क्रमांक 4 से समाजसेवी डॉ महेंद्र उपाध्याय के बेटे प्रशांत उपाध्याय मोन्टु भैया भाजपा से टिकट की मांग कर रहे है….रक्तदान समिति के संरक्षक रहते हुए इनकी टीम ने कई लोगों को जीवनदान दिया है। बडी बात तो यह है इनके सामने कांगेस को केंडिडेट ही नही मिल रहा है अगर भाजपा इन पर अपना विश्वास जताती है तो भाजपा की जीत तय है।
5- पंकज जागीरदार…..एक ऐसा नाम है तो समाज सेवा में बडे अग्रणिय है जिन्हे कभी भी एक फोन मदद के लिए लगाओं कुछ न कुछ मदद तो जरूर मिलेगी ऐसे में संघ में अच्छी पृृष्ठीभूमि रखने वाले समाजसेवी पंकज जागीरदार को टिकट मिलता है तो भाजपा को फायदा ही होना है।
अन्य वार्डो की भी जानकारी हम आपकों अगले अंकों में देते रहेंगे……
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!