Homeभोपालप्रदेश अध्यक्ष ने कहा क्षेत्रीय संगठन मंत्री पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री की टिप्पणी...

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा क्षेत्रीय संगठन मंत्री पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री की टिप्पणी अमर्यादित और शर्मनाक

 

@Voice ऑफ झाबुआ       @Voice ऑफ झाबुआ

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल पर की गयी टिप्पणी को अमर्यादित और शर्मनाक बताया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान न सिर्फ राजनैतिक शिष्टाचार पर आघात है बल्कि उन्होंने शर्मनाक टिप्पणी कर संपूर्ण राजपूत समाज का अपमान किया है।शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल यह अच्छे से जानते है कि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल की संगठन कार्यकुशलता के चलते पूर्वोत्तर राज्यों में कमल खिला है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में हार के डर से भूपेश बघेल घबराए हुए है और इसलिए वह अमर्यादित टिप्पणी कर रहे है।प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल अपने शर्मनाक बयान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!