विजय कनेश
यहां आपसी विवाद में 7 वर्षीय मासूम की चली गई जान, बदमाश ने तीर चला कर किया था हमला मौके पर हुई मौत।
मामला है सोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम रोड़धू का जहां पर आपसी विवादों के चलते बेरहमी से एक मासूम की जान ली गई । आरोपी ने तीर चला कर किया था हमला तीर सीधा लड़के को लगा जिससे उसकी तड़प तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक यह विवाद नदी में रेत भरने को लेकर हुआ बताया जा रहा है। किस कारणों से यह हत्या हुई है यह पता नहीं चला है सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।
RELATED ARTICLES