HomeUncategorizedपंच, सरपंच ,जनपद सदस्य पद का सारणीकरण प्रत्येक खंड स्तर पर 14...

पंच, सरपंच ,जनपद सदस्य पद का सारणीकरण प्रत्येक खंड स्तर पर 14 जुलाई को होगा

 

@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ

 

कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने बताया त्रि स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 में समस्त चरण पंच, सरपंच जनपद पंचायत सदस्य पदों की मतगणना का सारणीकर तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय पर दिनांक 14 जुलाई 2022 गुरूवार को सुबह 10.30 बजे से होगी। सारणीकरण स्थल चन्द्रशेखर आजाद नगर में कार्यालय जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर में, शासकीय उत्कृष्ट उमावि कट्ठीवाडा में, कार्यालय जनपद पंचायत अलीराजपुर, तहसील कार्यालय जोबट, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोंडवा, कार्यालय जनपद पंचायत उदयगढ में होगी। समस्त सारणीकरण स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध रहेंगे। समस्त स्थलों आयोग के दिशा निर्देशानुसार व्यापक प्रबंध और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। आज सभी स्थानों पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा सारणीकरण स्थल पर व्यापक प्रंबंध और निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। कलेक्टर सिंह ने बताया जिला पंचायत सदस्य का सारणीकरण स्थल कार्यालय कलेक्टोरेट अलीराजपुर के कक्ष क्रमांक 22 में 15 जुलाई 2022 को सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!