HomeUncategorizedछात्रवास अधीक्षक कर रहे चुनाव प्रचार हुई शिकायत, सुना है अधीक्षक ब्याज...

छात्रवास अधीक्षक कर रहे चुनाव प्रचार हुई शिकायत, सुना है अधीक्षक ब्याज बट्टे के नाम पर मतदाताओं को दे रहे है धमकी

झाबुआ

पंचायत चुनाव में मतदान की तिथी अब नजदीक आने लगी है ऐसे में सभी दावेदार अपने अपने दांवपेंच आजमां रहे है। ऐसे में कल्याणपुरा छात्रावास अधीक्षक बदीया वसुनिया के पिता मकना वसुनिया भी जनपद सदस्य झाबुआ वार्ड क्रमांक 1 के प्रत्याशी है और बादिया वसुनिया शासकीय पद पर रहते हुए वोटरों को प्रभावित कर रहे है ऐसे में उन्हे तत्काल अन्यत्र पदस्थ करने को लेकर शिकायत कलेक्टर महोदय को की गई है। सुत्रों का कहना है बदिया इन दिनों जनपद क्षेत्र में घुमकर लोगों को डराधमका भी रहे है कई लोगों को उन्होने ब्याज पर रूपए भी दिए हुए है तो उनके द्वारा जाकर यह कहा जा रहा है वोट नही दिया तो देख लेना दोगुना ब्याज वसुलुंगा।
एक शासकीय पद पर रहते हुए बदिया वसुनिया द्वारा अपने पिता के चुना में पुरी तरह से हिस्सा लिया जा रहा है और प्रचार भी किया जा रहा है। ऐसे में स्कूलें भी खुल चुकी है और इन साहब को राजनिती की पडी है ये साहब राजनिती कर ले ये फिर छात्रवास में छात्रों को संभाल ले। जिम्मेदारा को इस और ध्यान देते हुए जल्द से जल्द उन्हे जिला मुख्यालय जब तक पंचायत चुनाव संपन्न न हो पदस्थ किया जाना चाहिए। ताकि मतदाता निर्भिकता से अपने मत को सही तरह से उपयोग कर सके। वहीं इनके मोबाईल की भी जांच की जानी चाहिए ताकि पता चल सके कि किस तरह से ये चुनाव को प्रभावित कर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!