Homeअलीराजपुरराष्ट्रीय एकता शिविर में सहभागिता कर रहे हैं महाविद्यालय के राजू मेड़ा

राष्ट्रीय एकता शिविर में सहभागिता कर रहे हैं महाविद्यालय के राजू मेड़ा

 

 

दिलीपसिंह भूरिया
भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा दिनांक 21 मई 2022 से 27 मई 2022 तक उत्तर प्रदेश जिला बागपत के पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शासकीय महाविद्यालय भाबरा (चंद्रशेखर आजाद नगर )के राजू मेड़ा सहभागिता कर रहे हैं जो शिविर के दौरान मध्य प्रदेश की कला एवं संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए शिविर में अन्य राज्यों के स्वयंसेवकों से उनकी कला एवं संस्कृति को जानेंगे | राजू मेड़ा ने बताया कि शिविर में 14 राज्यों के स्वयंसेवक सहभागिता कर रहे हैं जिनकी भाषा ,बोली, वेशभूषा, संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है साथ ही भारत की ऐतिहासिक धरोहर लाल किला, इंडिया गेट ,अमर जवान ज्योति को देखने का अवसर मिल रहा है | इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एस एस डोडवे ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थी का सहभागिता करना हमारे महाविद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है | रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. कमलेश गणावा ने कहा कि पुरे वर्ष विद्यार्थी महाविद्यालय एवं समाज के बीच जाकर रासेयो की गतिविधियों को करते हैं जिनके आधार पर राष्ट्रीय एकता शिविर में चयन होता है | राजु मेड़ा का चयन महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अभिप्रेरित करेगा | इस उपलब्धि पर महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने शुभकामनाएँ दी |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!