
@वॉइस ऑफ झाबुआ @Voice Of Jhabua
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला टीपीएल प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट इस वर्ष भी पूरे जोश और उत्साह के साथ 25 मई से शुरू होने जा रहा है । 6 दिवसीय थांदला प्रीमियर लीग की ट्राफी का अनावरण आज शाम दशहरा मैदान में किया गया। ट्राफी का अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर के नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर व नगर के समस्त पत्रकार गण रहे।
थांदला का क्रिकेट का त्यौहार कहे जाने वाले थांदला प्रीमियर लीग का इंतज़ार थांदला की क्रिकेट जनता काफी समय से कर रहे थी । क्योंकि कोरोना काल की वजह से यह टूर्नामेंट विगत 2 वर्षों से आयोजित नहीं हो पाया था लेकिन अब इस टूर्नामेंट का आयोजन 25 मई से होने जा रहा है जिससे नगर में क्रिकेट प्रेमी जनता में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि टीपीएल में थांदला की कुल 64 टीमे हिस्सा लेगी जिसमे थांदला की 56 टीमे हिस्सा लेगी वहीं 8 टीमें जिले की अन्य जगह से अतिथि टीमों के रूप में हिस्सा लेगी। प्रत्येक टीम में 7 खिलाड़ी रहेंगे। प्रथम पुरस्कार राशि 31 हज़ार द्वितीय पुरस्कार राशि 21 हज़ार तृतीय पुरस्कार राशि 11 हज़ार रहेगा । प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच व टूर्नामेंट के फाइनल के बाद मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया जाएगा। रात्रि कालीन इस टूर्नामेंट में काफी भारी तादाद में दर्शकों की भीड़ रहती है। टीपीएल आयोजन समिति की तरफ से दशहरा मेला ग्राउंड पर आयोजन की तैयारियां तेजी से कराई जा रही है। 25 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट के त्यौहार कहे जाने वाले टीपीएल ट्राफी अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, पत्रकार नगर के पत्रकार टीपीएल आयोजित समिति के सदस्य अतुल चौहान,विजय मिस्त्री,गोलू उपाध्याय, गोराव जैन,अजय सेठिया,संदेश पंचाल, आशीष उपाध्याय, आशीष गोड,रिपेश गुप्ता, अर्जुन राठौड़, भावेश कारीगर,लाला भाई, चंद्रकांत कोरी और देवेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे ।