Homeरतलामसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा में राष्ट्रीय डेंगू दिवस का अयोजन किया गया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा में राष्ट्रीय डेंगू दिवस का अयोजन किया गया

मुकेश कुमावत कि रिपोर्ट

रतलाम जिले के पिपलोदा में आज दिनांक 16मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा में राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डा योगेंद्र सिंह गामड़ की उपस्थिति में आयोजन किया गया। मलेरिया सुपरवाइजर अशोक पोरवाल द्वारा कर्मचारियों,आमजन को डेंगू बीमारी की रोकथाम,लक्षण,डेंगू से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई,बताया की डेंगू बीमारी फैलने वाला एडीज मच्छर रुके हुए साफ पानी में जैसे, कंटेनर, अंडरग्राउंड टैंक, टंकिया, टायर, अनुपयोगी मटके, टूटे फूटे बर्तन, पालीथीन में पैदा होते है, कूलर के पानी को सप्ताह में एक बार साफ कर सुखा कर पानी भरे, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करे, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, नीम की पत्ती का धुंआ कर मच्छरों की उत्पत्ति और काटने से बचा जा सकता है, डेंगू से सावधानी जरूरी है परेशानी नही,विलंब और लापरवाही जानलेवा हो सकती है,आमजन को डेंगू से जागरूक करने हेतु दिनाक 9मई से 23मई तक डेंगू जनजागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है,इसमें आशा, ए एन एम,सी एच ओ घर घर भ्रमण कर ग्रामीणों को बचाव के बारे में जानकारी देंगे,नगर परिषद द्वारा कचरा संग्रहण वाहन से नगर में जन जागरूकता का कार्य किया जा रहा है,ताकि डेंगू से लोगो को जगरू किया जा सके, इस दौरान डा दीपक शाह, डा.पवन पाटीदार, रामसिंह खराड़ी, कवरलाल पाटीदार, अनिल डुडवे, नितेश पाल, प्रियंका निनामा, मंजू सिसोदिया, सी बी चटप, आजाद पाटीदार, आशीष बारोड़ आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!