झाबुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण’ के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर झाबुआ जिले में विशेष जनसंपर्क एवं सम्मान अभियान आयोजित किया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत भाजपा संभाग प्रभारी आदरणीय श्री रणवीर सिंह रावत जी की गरिमामयी उपस्थिति में जिले की विशिष्ट प्रतिभाओं, खिलाड़ियों और समाजसेवियों से आत्मीय भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

युग प्रवक्ता श्री विनोद जायसवाल का हुआ सम्मान, सामाजिक कार्यों की हुई सराहना अभियान के तहत गायत्री परिवार से जुड़े प्रखर युग प्रवक्ता श्री विनोद जी जायसवाल का विशेष सम्मान किया गया। श्री जायसवाल लंबे समय से समाज को नई दिशा देने में जुटे हैं। उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण, संस्कार निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, नारी जागरण, व्यसन मुक्ति और बाल संस्कार शाला जैसे विभिन्न सामाजिक अभियानों के माध्यम से समाज में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। इसके साथ ही, ‘भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ के माध्यम से वे जिले के हजारों विद्यार्थियों को अपनी गौरवशाली संस्कृति से जोड़ने का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य भी कर रहे हैं।

राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी अंजिला भूरिया सहित खेल प्रतिभाएं हुईं सम्मानित
कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में झाबुआ का नाम रोशन करने वाली उभरती हुई खेल प्रतिभाओं का भी हौसला बढ़ाया गया। इसके अंतर्गत बावड़ी बड़ी (पिटोल) निवासी छात्र और काला खेत (रंभापुर) निवासी राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी कु. अंजिला भूरिया को सम्मानित किया गया। झाबुआ का गौरव: ये दोनों होनहार खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के अंतर्गत अंडर-17 राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर झाबुआ जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर रहे हैं।
“राष्ट्र निर्माण में जुटी विभूतियां हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत”
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में नि:स्वार्थ भाव से योगदान देने वाली ऐसी सभी विभूतियां और प्रतिभावान युवा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानमंत्री जी के सुशासन के संकल्प को जमीन पर उतारने में ऐसे कर्मयोगियों की भूमिका अतुलनीय है। अभियान के दौरान क्षेत्र के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।