सुनिल डामर
ग्राम पंचायत मकोडिया के वरिष्ठ नागरिक गोबरिया पिता नागजी सिगाड (उम्र 62 वर्ष) का सर्पदंश के कारण आकस्मिक निधन हो गया।प्राप्त जानकारी अनुसार खवासा चौकी अंतर्गत आने वाले गांव मकोडिया में आज सुबह गोबरिया नागजी सिंगाड़ अपने घर के बाहर खड़े थे इस दौरान पत्थर के नीचे छिपे सांप ने उन्हें काट लिया,जिससे उनकी मृत्यु हो गई।