वॉइस ऑफ झाबुआ
———————
झाबुआ। अब से कुछ देर पहले इंदौर अहमदाबाद मार्ग पर आरटीओ ऑफिस के समीप कार पलटने से एक बड़ा हादसा घटित हो गया मौके पर एक लड़की की मौत हो गई तो दो अन्य लोग घायल हो गए बताया जा रहा है कि उज्जैन महाकाल के दर्शन कर लौटते वक्त यह हादसा हुआ
प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया गया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार पांच राउंड गुलाट खाते हुए देखा गया इसी के साथ ही कार के परखच्चे उड़ गए वहीं आसपास क्षेत्र के लोग भारी संख्या में मदद के लिए एकत्रित हो गए घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की जा रही है