Homeअलीराजपुरऐतिहासिक उपलब्धि: विधायक सेना महेश पटेल के प्रयासों से जोबट विधानसभा में...

ऐतिहासिक उपलब्धि: विधायक सेना महेश पटेल के प्रयासों से जोबट विधानसभा में 54 जर्जर स्कूलों को मिली स्वीकृति, 10.44 करोड़ की ऊपर लागत से बदलेगी शिक्षा व्यवस्था।

आलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आलीराजपुर/जोबट |

जोबट विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक सेना महेश पटेल के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप लंबे समय से जर्जर एवं असुरक्षित भवनों में संचालित 54 विद्यालयों के लिए नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।जानकारी के अनुसार, यह स्वीकृति केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें उदयगढ़, आलीराजपुर, जोबट, कट्ठीवाड़ा एवं चंद्रशेखर आजाद नगर जैसे विभिन्न विकासखंडों के विद्यालय शामिल हैं। वर्षों से जर्जर भवनों में पढ़ाई कर रहे बच्चों और शिक्षकों को अब सुरक्षित एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।इन विद्यालयों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों पर लगभग 10 करोड़ 44 लाख रुपये से ऊपर की राशि व्यय की जाएगी। इस निर्णय से हजारों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर विधायक सेना महेश पटेल ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से जर्जर स्कूल भवनों की समस्या को लेकर शासन स्तर पर लगातार प्रयासरत थे तथा विधानसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।विधायक पटेल ने कहा—

“हमारा लक्ष्य है कि जोबट विधानसभा के प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, जिससे वे आगे बढ़कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।”उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि स्वीकृत सभी कार्यों की सतत निगरानी की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो और आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।इस निर्णय को क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में जोबट विधानसभा में शिक्षा का स्तर और अधिक मजबूत होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!